अलर्ट: फिर से वापस आया यह खतरनाक बैंकिग वायरस, मिनटों में खाली कर देगा बैंक अकाउंट
नया Harly मैलवेयर कई सारे एंड्रॉयड एप में मिला है। जोकर ट्रोजन मैलवेयर की तरह ही ये एप भी दूसरे एप्स की नकल करता है और यूजर्स के फोन का पर्सनल डाटा चोरी करता है।

विस्तार
यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। गूगल प्ले स्टोर के कुछ एंड्रॉयड एप में एक नया Harly मैलवेयर मिलने की पुष्टि हुई है। यह वायरस जोकर मैलवेयर की तरह ही काम करता है और यूजर्स का बैंक अकाउंट खाली देता है। यदि आपके फोन में भी ये एप हैं तो आप इन्हें तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें। बता दें कि इससे पहले जोकर मैलवेयर ने भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था।
नया Harly मैलवेयर कई सारे एंड्रॉयड एप में मिला है। जोकर ट्रोजन मैलवेयर की तरह ही ये एप भी दूसरे एप्स की नकल करता है और यूजर्स के फोन का पर्सनल डाटा चोरी करता है। हालांकि, दोनों वायरस में थोड़ा अंतर भी है। जोकर मैलवेयर एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल होने के बाद मैलेशियस कोड डाउनलोड करता है, जबकि Harly मैलवेयर में पहले से मैलेशियस कोड होते हैं। यानी नया वायरस और ज्यादा खतरनाक है। इसे रिमोटली कंट्रोल करने की जरूरत नहीं होती है। ये वायरस खुद से ऐक्ट करता है। वायरस टारगेटेट डिवाइस में जाकर उसकी पूरी जानकारी कलेक्ट कर लेता है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy Watch 5 Review: शानदार डिजाइन वाली प्रीमियम एंड्रॉयड वॉच
Harly मैलवेयर दूसरे एंड्रॉयड एप की नकल करता है। दरअसल, स्कैमर्स गूगल स्टोर से ऑर्डिनरी एप को डाउनलोड करते हैं और फिर इसमें मैलेशियस कोड एक्टिव कर देते हैं। इसके बाद इस एप को दूसरे नाम से गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड कर देते हैं। यानी इस एप में भी अब ऑरिजनल वाले एप के सभी फीचर्स आ जाते हैं और यूजर्स असली नकली के फेर में फंस जाते हैं। जब एंड्रॉयड यूजर्स नकली एप को डाउनलोड करते हैं तो उनके डिवाइस में मैलेशियस कोड चले जाते हैं। फोन में जाने के बाद यह मैलवेयर डाटा चुराना शुरू कर देता है। रिपोर्ट के अनुसार 190 अलग-अलग एंड्रॉयड एप्स में ये मैलवेयर मिला है। चिंता की बात यह है कि इन एप्स को 4.8 मिलियन बार डाउनलोड भी किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 7 Pro: इन-बिल्ट GPS और एमोलेड स्क्रीन के साथ मिलता है इतना कुछ, जानें कीमत
- Pony Camera
- Eva Launcher
- Newlook Launcher
- Pixel Screen Wallpaper
- Live Wallpaper & Themes Launcher
- Action Launcher & Wallpapers
- Color Call
- Good Launcher
- Mondy Widgets
- Funcalls Voice Changer