सावधान: किसी भी वक्त हैक हो सकता है आपका गूगल अकाउंट, हैकर को नहीं है आपके पासवर्ड की जरूरत
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गूगल को इस बग के बारे में जानकारी मिली है और अपने ब्राउजर Google Chrome की सिक्योरिटी बढ़ाने पर काम कर रहा है। यूजर्स के लिए सलाह दी गई है कि वे अपने सिस्टम को अप टू डेट रखें और किसी भी संदिग्ध साइट पर विजिट ना करें।

विस्तार
यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि आपके गूगल अकाउंट का पासवर्ड बहुत मजबूत और इसलिए आपके अकाउंट में सेंध नहीं लग सकती तो आप गलतफहमी में हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल अकाउंट को हैक करने के लिए अब किसी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपका गूगल अकाउंट खतरे में है और किसी भी वक्त हैक हो सकता है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म CloudSEK की एक रिपोर्ट के मुताबिक थर्ड पार्टी कूकीज का फायदा उठाकर आपके गूगल या जीमेल अकाउंट को हैक किया जा सकता है। बता दें कि कूकीज के जरिए ही आपकी ट्रैकिंग होती है और इसी के जरिए वेबसाइट को पता चलता है कि आप किस साइट पर क्या कर रहे हैं और इसी आधार पर आपको विज्ञापन भी दिखाए जाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ऑथेंटिकेशन कूकीज यूजर्स को बिना पासवर्ड लॉगिन की सुविधा देता है, क्योंकि यह आपका पासवर्ड सेव रखता है और इसी कूकीज की मदद से हैकर्स टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बायपास कर रहे हैं।
- iPhone Slow: एपल को बड़ा झटका, यूजर्स की मौज, इन आईफोन यूजर्स को मिलेंगे 9,320 रुपये
- काम की बात: कोई और तो नहीं कर रहा आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे पता लगाएं
- WhatsApp Tips: बिना नंबर सेव किए ऐसे करें मैसेज
- Google ने दिया झटका: फ्री में इस्तेमाल नहीं करने देगा अपना एआई टूल, Bard के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे