iPhone Slow: एपल को बड़ा झटका, यूजर्स की मौज, इन आईफोन यूजर्स को मिलेंगे 9,320 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jan 2024 10:24 AM IST
सार

कोर्ट में एपल ने कहा कि पुराने आईफोन को इसलिए स्लो किया गया था ताकि वे अचानक से बंद ना हो जाएं, क्योंकि इन आईफोन की बैटरी भी पुरानी हो गई थी। इसके लिए एपल ने 29 डॉलर में बैटरी ना चेंज करने को लेकर भी सॉरी कहा है।

विज्ञापन
Apple to start paying compensation to some iPhone users for slowing down their phones
iphone 7 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। आईफोन को स्लो करना एपल को महंगा पड़ा है। आईफोन स्लो करने को लेकर एपल पर एक मुकदमा हुआ था जिसे वह हार गया है और अब एपल को सभी ग्राहकों को पैसे देने होंगे, हालांकि एपल ने मुकदमा हारने के बाद भी कहा है कि उसने कुछ गलत नहीं किया लेकिन मुआवजा देने के लिए तैयार है। एपल मुआवजे के रूप में कुल 14.4 मिलियन कनाडियन डॉलर देने के लिए तैयार हुआ है। इस सेटलमेंट को कोर्ट की मंजूरी भी मिल गई है।

    कोर्ट ने कहा है कि एपल ने जिन यूजर्स के आईफोन स्लो किए हैं उन्हें कम-से-कम 150 कनाडियन डॉलर यानी करीब 9,320 रुपये दे, हालांकि कोर्ट का यह फैसला सिर्फ कनाडा के यूजर्स के लिए है। रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने कनाडा में iPhone 6, 6 Plus, 6s, 6s Plus, SE, 7, 7 Plus को स्लो किए थे। यह घटना 21 दिसंबर 2017 से पहले की है।

    विज्ञापन

    जिन यूजर्स के आईफोन स्लो हुए हैं उन्हें मुआवजे के लिए कुछ करना नहीं होगा। एपल खुद ही ऐसे यूजर्स से संपर्क करेगा। वहीं यदि किसी को कोर्ट का यह फैसला मंजूर नहीं है तो वह निजी तौर पर एपल के खिलाफ मुकदमा कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोर्ट में एपल ने कहा कि पुराने आईफोन को इसलिए स्लो किया गया था ताकि वे अचानक से बंद ना हो जाएं, क्योंकि इन आईफोन की बैटरी भी पुरानी हो गई थी। इसके लिए एपल ने 29 डॉलर में बैटरी ना चेंज करने को लेकर भी सॉरी कहा है।

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एपल इस तरह के सेटमेंट के लिए राजी हुआ है। इससे पहले अमेरिका में भी एपल ने इसी तरह का सेटलमेंट 500 मिलियन डॉलर में किया था जिसके बाद सभी प्रभावित यूजर्स को 92 डॉलर मिले थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें