Google ने दिया झटका: फ्री में इस्तेमाल नहीं करने देगा अपना एआई टूल, Bard के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे
Bard के एडवांस वर्जन के साथ एक खास फीचर भी मिलेगा। इस फीचर की मदद से यूडर्स खुद के लिए एक एआई बॉट बना सकेंगे, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कस्टम तरीके से तैयार किए गए बॉट को शेयर किया जा सकेगा या नहीं।

विस्तार
पिछले साल फरवरी में जब गूगल ने अपने एआई चैटबॉट Bard को लॉन्च किया था तब तमाम एक्सपर्ट ने कहा था कि गूगल ने जल्दबाजी में Bard को लॉन्च कर दिया है। Bard का मुकाबला ओपनएआई के चैटबॉट ChatGPT और माइक्रोसॉफ्ट के Bing से है। Bard ने डेमो वीडियो में कई गलतियां की थीं, हालांकि उसके बाद गूगल ने इसमें कई बदलाव किए हैं।
अब खबर है कि गूगल Bard के एक एडवांस वर्जन पर काम कर रहा है। नया वर्जन Gemini मॉडल पर आधारित है। एक ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Bard का यह नया और एडवांस वर्जन फ्री नहीं होगा। इसके लिए यूजर्स को पैसे खर्च करने होंगे।
गूगल Bard के एडवांस और पेड वर्जन के साथ Google One का भी एक्सेस मिलेगा और नए वर्जन को Bard Advanced के नाम से जाना जाएगा। एडवांस वर्जन के साथ गूगल के Gemini Ultra का सपोर्ट मिलेगा।
- कहां-कहां लॉगिन है आपका जीमेल अकाउंट, ऐसे जानें
- इनोवेशन: अब लकड़ी से तैयार होगी स्मार्टफोन की स्क्रीन, ग्लास और प्लास्टिक की होगी छुट्टी
- सोशल मीडिया: टिकटॉक, मेटा और एक्स ने इस सरकार पर ठोका मुकदमा, एक कानून को लेकर हो रहा बवाल
- ChatGPT: एंड्रॉयड फोन में डिफॉल्ट असिस्टेंट होगा ChatGPT, गूगल की होगी छुट्टी