Alert: हैकर्स के निशाने पर आईफोन यूजर्स, कीबोर्ड की मदद से सेकेंडों में हैक हो सकते हैं फोन
इस तरह के एप्स दूसरे तरीके से भी फोन में पहुंचते हैं। जब कोई डेवलपर अपने एप को आईओएस पर टेस्ट करता है तो वह इस कीबोर्ड एप को फोन में इंस्टॉल कर सकता है। एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह एप टाइप होने वाले सभी शब्दों को रिकॉर्ड करता है।

विस्तार
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट है। एक कीबोर्ड के जरिए iPhone की सिक्योरिटी को बायपास किया जा सकता है। कीबोर्ड बायपास करके यूजर्स की एक्टिविटी पर नजर रखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कीबोर्ड एप, एप स्टोर पर मौजूद है और इसे एपल ने चेक भी किया है, हालांकि आपके आईफोन के हैक होने का खतरा तभी है जब आप अपने फोन में कोई थर्ड पार्टी कीबोर्ड एप इंस्टॉल करते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के एप्स दूसरे तरीके से भी फोन में पहुंचते हैं। जब कोई डेवलपर अपने एप को आईओएस पर टेस्ट करता है तो वह इस कीबोर्ड एप को फोन में इंस्टॉल कर सकता है। एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह एप टाइप होने वाले सभी शब्दों को रिकॉर्ड करता है।
इसके अलावा फोन से भेजे जाने वाले सभी मैसेज, ब्राउजिंग हिस्ट्री, बैंक डिटेल और फोन में मौजूद सभी जानकारी इकट्ठा करता है। सिक्योरिटी फर्म Certo Software ने इसकी जानकारी दी है। इस तरह के कीबोर्ड एप्स में stalkerware है जो कि एक स्पाईवेयर यानी जासूसी करने वाला सॉफ्टवेयर है।
- बिना थर्ड एप इंस्टाग्राम रील्स कैसे डाउनलोड करें
- काम की बात: फ्री में आधार अपडेट करने के लिए अब बचे हैं सिर्फ छह दिन, घर बैठे हो जाएगा काम, जानें तरीका
- Update: अब वॉयस मैसेज के साथ भी काम करेगा WhatsApp का यह फीचर, ऐसे करें सेटिंग ऑन
- रिपोर्ट में खुलासा: नोटिफिकेशन भेजकर सरकारें कर रही मोबाइल यूजर्स की जासूसी, एजेंसियों की ली जा रही मदद