सिम कार्ड की होम डिलिवरी को लेकर फैसला जल्द, ना हों परेशान

कोरोना वायरस के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मई 2020 तक पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। लॉकडाउन की स्थिति में मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज और नए सिम कार्ड को लेकर परेशानी हो रही है। यूजर्स की इन परेशानियों को दूर करने के लिए जल्द ही सिम कार्ड की होम डिलिवरी को लेकर फैसला होने वाला है।
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान सिम कार्ड के 'एक्टिवेशन' पर सरकार जल्द फैसला करेगी। इस संदर्भ में प्रक्रिया तय करने के लिए सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। सीओएआई के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा कि सरकार के सहयोग से उद्योग नेटवर्क संबंधी मुद्दों को हल करने में सक्षम है।
मैथ्यूज ने कहा, ‘डीओटी (दूरसंचार विभाग) सुरक्षा से संबंधित मुद्दों की समीक्षा करने के बाद सिम के एक्टिवेशन पर फैसला करेगा, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान सिम को लोगों के घर तक पहुंचाना होगा।’सीओएआई ने कहा कि डीओटी सचिव अंशु प्रकाश ने जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उद्योग की तैयारियों की समीक्षा की और नेटवर्क से संबंधित मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया।
उद्योग संगठन के अनुसार डीओटी ने लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क के भुगतान से जीएसटी हटाने का आश्वासन दिया है। उद्योग ने लाइसेंस फीस, एसयूसी और नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम के भुगतान पर जीएसटी की छूट का भी आग्रह किया है।
- Coronavirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जरूर डाउनलोड करें 'Aarogya Setu App', ऐसे करें इस्तेमाल
- Oppo Ace 2: स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट
- OnePlus 8 और 8 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें संभावित कीमत
- लॉकडाउन के बीच Jio ने दिया कमाने का मौका, लॉन्च किया JioPOS Lite एप