लॉकडाउन के बीच Jio ने दिया कमाने का मौका, लॉन्च किया JioPOS Lite एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Jiopos lite app launched amid coronavirus lockdown for commercial mobile recharge
Jio demo - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर से काम कर रहे हैं। इससे डेटा की खपत बढ़ गई है। रिलायंस जियो ने इसको देखते हुए मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो फायबर नेटवर्क की क्षमता को बढ़ा दिया है। सर्किल में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, समेत 28 शहरों में जियो फायबर की सेवा बेहतर तरीके से मिले इसके लिए जियो की कई टीम काम कर रही हैं। मुश्किल की इस घड़ी में डाटा की ज्यादा खपत को देखते हुए जियो फायबर के प्लान पर मुफ्त में डबल डाटा भी दिया जा रहा है।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में एलान किया था वो 10 एमबीपीएस स्पीड वाला बेसिक जियोफायबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देंगे है। बिना किसी सर्विस चार्ज के ये कनेक्शन भौगोलिक उपलब्धता को देखते हुए दिया जाएगा। इसके साथ ही मिनिमम रिफंडेबल रकम में होम गेटवे राउटर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

    JioPOS Lite
    JioPOS Lite - फोटो : play store

    रिलायंस जियो ने हाल ही में जियोपीओएस लाइट एप भी लॉन्च किया है। इसके जरिए दूसरे लोगों का फोन रिचार्ज किया जा सकता है। ये एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति जियो का पार्टनर बनकर दूसरे लोगों के प्रीपेड नंबर रिचार्ज कर कमाई कर सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें