Coronavirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- जरूर डाउनलोड करें 'Aarogya Setu App', ऐसे करें इस्तेमाल

कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में आरोग्य सेतु मोबाइल एप का जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप को जरूर डाउनलोड करें। साथ ही दूसरे लोगों को मोबाइल एप इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित करें। बता दें कि आरोग्य सेतु एप को अभी तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। तो चलिए जानते हैं कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप क्या है और यह कैसे काम करता है...

क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप
आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

ऐसे करता है काम
आरोग्य सेतु एप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस के रोकथाम के भी तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं।
- Smartphone स्मार्टफोन संवार रहा है बच्चों का भविष्य, लॉकडाउन में व्हाट्सएप बना बड़ा मददगार
- कोरोना से लड़ाई में कर्नाटक बखूबी कर रहा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, अन्य राज्य ले सकते हैं सीख
- लॉकडाउन के दौरान TikTok एप को प्ले स्टोर पर 100 करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड
- Jio Vs Airtel Vs Vodafone: जानें 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में से किसमें है ज्यादा फायदा