भारत सरकार ने CEIR को किया लॉन्च, अब सिम बदलने पर भी पकड़ा जाएगा चोर

देश में स्मार्टफोन (Smartphone) चोरी होने की घटनाए बहुत बढ़ गई हैं, जिसको ध्यान में रखकर भारत सरकार ने वेब पोर्टल (Web Portal) को शुरू किया है। कंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर ने इस पोर्टल की नीव रखी है। महाराष्ट्र के लोग सबसे पहले इसका लाभ उठा सकेंगे। यदि यूजर्स का फोन चोरी हो जाता हैं, तो वह इस पोर्टल पर शिकायत कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स एफआईआर दर्ज कराने के साथ हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल के जरिए दूरसंचार मंत्रालय में भी सूचना दे सकते हैं। इसके बाद दूरसंचार विभाग चोरी हुई फोन को ब्लॉक कर देगा। दूरसंचार विभाग आईएमईआई नंबर की सहायता से फोन का पता लगाएगा।
इसके साथ ही सरकार ने Central Equipment Identity Register (CEIR) नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है। वहीं, इस प्रोजेक्ट पर 15 करोड़ रुपये का खर्च आया है। दूरसंचार विभाग इस सिस्टम से सभी गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन की सर्विस को ब्लॉक कर देगा। फिर चाहे फोन का आईएमईआई नंबर या सिम बदला हुआ हो। यह सिस्टम विभाग को लगभग हर एक मोबाइल के आईएमईआई डाटाबेस से कनेक्ट करेगा।
ये भी पढ़ें : BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, इन सस्ते प्लान में अब रोज मिलेगा 3GB डाटा
दूरसंचार विभाग के अधिकारी ने कहा है कि मोबाइल चोरी होने से उसके यूजर को नुकसान के साथ देश की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता है। इसके अलावा यूजर की निजी जानकारी भी लीक हो सकती है। हम इस सिस्टम के जरिए चोरी की घटनाओं को कम करने की कोशिश करेंगे। आपको बता दें कि सरकार ने इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र में लॉन्च किया है। सीईआईआर को जल्द देश के सभी राज्यों में शुरू किया जाएगा।
- मुंबई पुलिस ने ‘OnePlus 7T’ के कैमरे की बना दी ट्रैफिक लाइट्स, लोगों को दिया खास संदेश
- Netflix पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, शिवसेना ने दर्ज कराया मामला
- BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, इन सस्ते प्लान में अब रोज मिलेगा 3GB डाटा
- 11 नवंबर से लागू होगा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी का नया नियम, MNP के लिए देने होंगे सिर्फ 5.74 रुपये