BSNL का प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब, इन सस्ते प्लान में अब रोज मिलेगा 3GB डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 28 Sep 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
BSNL Revising Rs 187 Prepaid STV Now Offers 3GB Daily Data
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर से प्राइवेट कंपनियों को करारा जवाब देते हुए अपने प्लान अपडेट किए हैं। BSNL ने अब अपना सबसे लोकप्रिय प्री-पेड प्लान अपडेट किया है। BSNL ने अपने 186 रुपये और 187 रुपये के STV वाउचर अपडेट किए हैं। आइए जानते हैं इनके फायदे के बारे में...

    BSNL के 186 रुपये वाले प्लान के फायदे

    सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL के 186 रुपये वाले प्लान में पहले रोज 2 जीबी डाटा मिलता था, लेकिन अब इस प्लान में रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान हर रोज 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी जो कि आप किसी भी नेटवर्क पर कर पाएंगे। इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन

    BSNL के 187 रुपये वाले प्लान के फायदे

    इस प्लान में भी पहले 2 जीबी डाटा मिलता था लेकिन अब इसमें भी रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में की वैधता भी 28 दिनों की है और इसमें प्रतिदिन 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इसमें भी रोज 100 एसएमएस मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें