सावधान: गलती से भी इस मीडिया फाइल को ओपन ना करें, फंस सकते हैं मुसीबत में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

साइबर ठगी की इतनी टेक्निक्स हैं कि शायद ही कोई इसे समझ पाए, लेकिन सही जानकारी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। तमाम साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां लोगों को इस तरह की संभावित ठगी और हैकिंग को लेकर अलर्ट करती हैं।

विज्ञापन
Government agency cyberdost alerts regarding new file format dot exe here is the details
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    साइबर ठगी के लिए तमाम तरह के तरीके इस्तेमाल किए जा रहे हैं। साइबर ठगी किसी भी तरीके से किसी के भी साथ हो सकती है। साइबर ठगी की इतनी टेक्निक्स हैं कि शायद ही कोई इसे समझ पाए, लेकिन सही जानकारी आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। तमाम साइबर सिक्योरिटी एजेंसियां लोगों को इस तरह की संभावित ठगी और हैकिंग को लेकर अलर्ट करती हैं। अब सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी साइबरदोस्त ने लोगों को एक खास फाइल फॉर्मेट को लेकर आगाह किया है।

    साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि .exe फाइल को किसी भी कीमत पर ओपन ना करें। यदि इस एक्सटेंशन के साथ कोई फाइल आपको ई-मेल पर भेजी जाती है या फिर व्हाट्सएप पर भेजी जाती है या फिर किसी भी माध्यम से भेजी जाती है, उसे ओपन करने की गलती ना करें।

    विज्ञापन

    कहने का मतलब है कि यदि किसी भी मीडिया फाइल के अंत में .exe है तो उसे डाउनलोड ना करें और ना ही क्लिक करके ओपन करें। इस फाइल को ओपन करने के बाद आपका सिस्टम हैक हो सकता है या फिर आपके सिस्टम में मैलवेयर वाले सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें