सितंबर 2021 तक घर से काम कर सकेंगे गूगल के कर्मचारी, उसके बाद सप्ताह में तीन दिन आना होगा ऑफिस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Google Work From Home Facility Extended to Till September 2021
Google Doodle - फोटो : Amar Ujala

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने वर्क फ्रॉम होम की अवधि को सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया है। गूगल के करीब 2,00,000 कर्मचारी अब सितंबर 2021 तक अपने घर से काम कर सकेंगे। इसके बाद जब ऑफिस खुलेगा तो कर्मचारियों को सप्ताह में महज तीन दिन ही ऑफिस आना होगा, बाकि तीन दिन घर से काम कर सकेंगे।

    रिपोर्ट के मुताबिक अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने अपने सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है जिसमें कहा गया है कि कंपनी फुल हाइब्रिड वर्कफोर्स मॉडल को अपनाने जा रही है। इसके लिए प्रयोग भी किए जा रहे हैं ताकि प्रोडक्टिविटी को लेकर कोई समस्या ना हो। वहीं गूगल अपने कर्मचारियों को 2021 की दूसरी छमाही में कोरोना वैक्सीन भी देगी।

    विज्ञापन

    ट्विटर के कर्मचारी रिटायरमेंट तक कर सकेंगे घर से काम

    बता दें कि इसी साल मई में गूगल ने कहा था उसके दो कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं, उन्हें ऑफिस बुलाने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा, जबकि ट्विटर ने कहा है कि उसके कर्मचारी रिटायरमेंट तक घर से काम कर सकते हैं। फेसबुक की बात करें तो वहां रिमोट वर्क प्लान लागू है जिसके तहत फेसबुक के करीब आधे कर्मचारी 2030 तक घर से काम कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें