iQoo U3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा Dimensity 800U 5G प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Dec 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
iQoo U3 launched With MediaTek Dimensity 800U 5G SoC Price and Specifications
iQoo U3 - फोटो : Amar Ujala

    वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने अपना लेटेस्ट 5जी फोन iQoo U3 चीन में लॉन्च कर दिया है। iQoo U3 में 6.58 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Dimensity 800U 5G प्रोसेसर है। iQoo U3 में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी भी दी गई है। iQoo U3 की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    iQoo U3 की कीमत

    Vivo की चीनी वेबसाइट और JD.com पर iQoo U3 को लिस्ट किया गया है जिसके मुताबिक फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,498 चीनी युआन यानी करीब 16,800 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,698 चीनी युआन यानी करीब 19,100 रुपये है। iQoo U3 दो कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें ग्लो ब्लू और टू अर्ली ब्लैक कलर वेरियंट शामिल हैं।

    विज्ञापन

    iQoo U3 की स्पेसिफिकेशन

    iQoo U3 में 6.58 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U 5G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट है। iQoo U3 में एंड्रॉयड 10 आधारित iQoo UI 1.5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo U3 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। इसमें 10एक्स जूम भी है। कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट और पैनोरमा जैसे मोड्स भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

    iQoo U3 की बैटरी

    फोन में 5000mAH की बैटरी है जो 18वॉट की डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, यूएसबी-टाईप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें