Nokia PureBook X14 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, 8GB रैम से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Dec 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Nokia PureBook X14 Laptop launched by flipkart price and specifications
Nokia PureBook X14 - फोटो : Amar Ujala

    नोकिया ने करीब 10 साल बाद अपना लैपटॉप लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में नोकिया का लैपटॉप Nokia PureBook X14 आ गया है जिसे फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया है और इस लैपटॉप की बिक्री भी फ्लिपकार्ट से ही होगी। नोकिया के इस लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले के साथे इंटेल का प्रोसेसर है। नोकिया के इस लैपटॉप की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 18 दिसंबर से फ्लिपकार्ट से होगी।

    Nokia PureBook X14 की स्पेसिफिकेशन

    नोकिया का यह लैपटॉप काफी हल्का है। इसका वजन महज 1.1 किलोग्राम है और यह 16.8एमएम पतला है। इसमें 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसके साथ बहुत ही कम बेजल मिलेगा। नोकिया के इस लैपटॉप में डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विजन दोनों का सपोर्ट है। इसके अलावा इस लैपटॉप में इंटेल i5 10th जेन का क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 4.2GHz है। यह लैपटॉप विंडोज 10 होम के साथ आता है।

    विज्ञापन

    रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की SSD स्टोरेज है। इसमें इंटेल UHD 620 ग्राफिक्स है। कनेक्टिविटी के लिए Nokia PureBook X14 में एक USB 3.1 टाईप-सी पोर्ट, दो USB 3.1 और एक HDMI पोर्ट है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाई-फाई, वेबकैम और आईआर सेंसर है। लैपटॉप की बैटरी को लेकर आठ घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें