Google भारतीय व्यापारियों को देगा लोन, इस एप में होगी सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Google to Start Offering Loans to Indian Merchants, also launches Nearby Stores feature to Nationwide
Google Pay for Business - फोटो : Google

    वैसे तो गूगल की पकड़ भारतीय बाजार में काफी पहले से है लेकिन गूगल पे लॉन्च होने के बाद भारत के फाइनेंशियल मार्केट में गूगल की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। अपनी पैठ को और मजबूत बनाने के लिए गूगल ने भारत में व्यापारियों को लोन देने का एलान किया है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल पे के बिजनेस एप के जरिए लोगों को लोन दिया जाएगा।

    लोन के अलावा कंपनी ने गूगल पे में नियरबाई स्टोर्स (Nearby Stores) फीचर पूरे देश के लिए जारी करने का एलान किया है। इससे पहले इस फीचर को इस साल की शुरुआत में चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में लॉन्च किया गया था। गूगल ने कहा है कि लोन सुविधा जल्द ही गूगल पे फॉर बिजनेस एप में जारी की जाएगी। इस एप को फिलहाल 30 लाख से अधिक व्यापारी भारत में इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: टीवी चैनल चुनना हुआ आसान, TRAI ने लॉन्च किया मोबाइल एप

    आपको याद दिलाते चलें कि साल 2018 में गूगल ने गूगल ने गूगल पे एप में प्री-एप्रूव्ड लोन की सुविधा दी थी। इसके लिए गूगल ने भारत में फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे बैंकों के साथ साझेदारी की बात की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल के लिए नियरबाई स्टोर्स फीचर के जरिए दुकानदार या व्यापारी दुकान के स्टॉक, दुकान खुलने का समय और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी जानकारी सार्वजनिक कर सकेंगे। ये सभी जानकारियां गूगल मैप्स में पिन के जरिए भी दिखेंगी। गूगल ने कहा है कि गूगल मैप्स पिन के जरिए होने वाले क्लिक्स, कॉल के लिए वह सितंबर 2020 तक व्यापारियों से कोई पैसे नहीं लेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें