इन भारतीय मोबाइल एप ने गूगल प्ले-स्टोर पर मचाया धमाल, मिली 4.0 अंक से ज्यादा की रेटिंग

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 25 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Indian mobile apps which have ratings more than 4.0 in play store all you need to know
mobile apps - फोटो : amar ujala

    सीमा विवाद के बाद से ही चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग चाइनीज कंपनियों के डिवाइस से लेकर मोबाइल एप तक का बहिष्कार कर रहे हैं। इस ही बीच कई भारतीय मोबाइल एप सामने आए हैं, जिन्हें लोगों ने चीनी एप के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया है। इन भारतीय एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इन्हें गूगल प्ले-स्टोर पर 4.0 अंक से ज्यादा की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं इन मेड इन इंडिया मोबाइल एप के बारे में...

    Chingari
    Chingari - फोटो : amar ujala

    Chingari एप

    बंगलूरू के बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने चिंगारी एप को हाल ही में लॉन्च किया है। डेवलपर्स के मुताबिक, चिंगारी एप को महज तीन दिनों में पांच लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप को गूगल-प्ले स्टोर पर 4.7 अंक की रेटिंग मिली है। आपको बता दें कि चिंगारी एप हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में उपलब्ध है। यूजर्स इस एप में शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप पर आपको ट्रेंडिंग न्यूज, मनोरंजन, फनी वीडियो, लव स्टेटस जैसे वीडियो मिलेंगे। एप के फीचर्स को देखकर लग रहा है यह एप काफी हद तक हेलो एप की तरह है।

    mitron app
    mitron app - फोटो : play store

    Mitron एप

    मित्रों भारत के लोकप्रिय मोबाइल एप में से एक है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गूगल-प्ले स्टोर पर इसे अभी तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। साथ ही इस एप को 4.5 अंक की रेटिंग मिली है। यूजर्स इस एप में वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें