टीवी चैनल चुनना हुआ आसान, TRAI ने लॉन्च किया मोबाइल एप

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jun 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
TRAI launches Channel Selector App which will facilitate subscribers to view their TV subscription and modify the same
TRAI Channel Selector App - फोटो : PLAY STORE

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बृहस्पतिवार को टीवी चैनल चुनने में मदद करने वाली एक एप लॉन्च की है। यह एप ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनलों का चुनाव करने और नापसंद चैनलों को हटाने की सुविधा देता है।

    TRAI Channel Selector App
    TRAI Channel Selector App - फोटो : PLAY STORE

    ट्राई ने एक बयान में कहा कि प्रसारण सेवाओं के लिए नई दरें तय करने के बाद यह सामने आया है कि ग्राहकों को उनके सेवाप्रदाताओं के वेबपोर्टल या एप पर टीवी चैनलों को चुनाव करने या समूह में चैनल चुनने या उन्हें हटाने में दिक्कत आ रही है, इसलिए ट्राई ने ऐसा एप विकसित करने का निर्णय किया जो सभी वितरण मंच परिचालकों (टीवी चैनल सेवाप्रदाताओं) से जानकारियां लेकर एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा।

    TRAI Channel Selector App
    TRAI Channel Selector App - फोटो : social media

    ट्राई ने कहा कि अभी इस एप पर बड़े डीटीएच सेवा प्रदाताओं, मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ/केबल ऑपरेटर) की जानकारी उपलब्ध है। कोशिश की जा रही है कि अन्य सेवाप्रदाताओं की जानकारियों को भी इससे जोड़ा जाए।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें