Google का खास डूडल, लॉकडाउन के दौरान घर बैठे खेलें 'Peppers and ice cream' गेम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 04 May 2020 10:43 AM IST
google special doodle on popular Peppers and ice cream game know about it in hindi
GOOGLE DOODLE - फोटो : amar ujala

    कोरोना वायरस के कारण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में अधिकतर लोग अपने घरों में हैं और उन्हें बोरियत महसूस हो रही है। इस बोरियत को खत्म करने के लिए गूगल आज अपना खास डूडल लेकर आया है। इस डूडल में लोकप्रिय गेम 'Peppers and ice cream' को दर्शाया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने पहली बार इस गेम को 2016 में पेश किया था।

    गूगल ने 2016 में इस गेम को अमेरिकी वैज्ञानिक Wilbur Scoville को सम्मान देने के लिए लॉन्च किया था। Wilbur Scoville ने सन 1912 में पहली बार एक टेस्ट के दौरान मिर्च के तीखेपन में अंतर तय किया था। वहीं, इस गेम को आर्टिस्ट Olivia Hynh ने डिजाइन किया है। साथ ही इसमें आइसक्रीम को एक मेटफॉर के रूप में दर्शाया गया है, जो मिर्च की गर्मी को ठंडा करती है।

    इस गेम को खेलने के लिए आपको सबसे पहले गूगल डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको प्ले बटन पर दोबारा क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद आप गेम के अंदर पहुंच जाएंगे।

    अब यहां आपको एक जलता हुआ प्ले बटन दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। गेम के अंदर आपको Wilbur Scoville मिर्च खाते दिखाई देंगे। इसके बाद आपके सामने मिर्च से जुड़ी जानकारी सामने आएगी और अगले ही पल आपको आइसक्रीन का गोला मिर्च की तरफ फेंकना होगा।

    आपको ध्यान रखना होगा कि नीचे दिए गए बार में लाल गोले को ग्रीन पैच के पास रखना होगा। लाल गोला जितना बीच के पैच के पास होगा, आइसक्रीम का तापमान उतना ही कम होगा। अगर आपकी फेकी गई आइसक्रीम मिर्च को जमा देती है, तो ही आप अगले राउंड में पहुंच पाएंगे। नहीं तो आपको गेम दोबारा से खेलना पड़ेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें