Lakshadweep: टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, पीएम मोदी के विजिट के बाद गूगल पर खूब सर्च हो रहा लक्षद्वीप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया में लक्षद्वीप को सर्च किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और शानदार फोटो-वीडियोज अपने सोशल हैंडल पर शेयर किए थे।

विज्ञापन
Google searches for beach destination Lakshadweep become top searched keyword after PM Modis visit
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद 'लक्षद्वीप कीवर्ड' ने गूगल सर्च में 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया में लक्षद्वीप को सर्च किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और शानदार फोटो-वीडियोज अपने सोशल हैंडल पर शेयर किए थे।

    पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर इतना गूगल सर्च नहीं होता लेकिन इस मामले में मालदीव के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की दखलअंदाजी ने लोगों को लक्षद्वीप के प्रति प्यार और मालदीव के प्रति नफरत को पैदा कर दिया।

    विज्ञापन

    Recently, I had the opportunity to be among the people of Lakshadweep. I am still in awe of the stunning beauty of its islands and the incredible warmth of its people. I had the opportunity to interact with people in Agatti, Bangaram and Kavaratti. I thank the people of the… pic.twitter.com/tYW5Cvgi8N — Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पीएम मोदी की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर मालदीव के सरकारी अधिकारियों ने अपमानजनक और भद्दे कॉमेंट किए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव बॉयकॉट भी ट्रेंड होने लगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें