Google ने प्राइवेसी को किया मजबूत: Search से Aadhar, Voter ID, Passport समेत कई डिटेल्स हटवा सकेंगे यूजर्स
Google Updates Privacy Features:
Google ने Search में प्राइवेसी फीचर्स को मजबूत किया है। अब यूजर्स गैर-सहमति वाली आपत्तिजनक तस्वीरों और पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइेंस या सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी को हटाने का अनुरोध आसानी से कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए नया और आसान प्रोसेस शुरू किया है।

विस्तार
ऑनलाइन प्राइवेसी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच Google ने अपने Search प्लेटफॉर्म में अहम बदलाव किए हैं। कंपनी ने ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जिनकी मदद से यूजर्स अपनी निजी और संवेदनशील जानकारी को सर्च रिजल्ट से हटाने का अनुरोध कर सकते हैं।
अब अगर किसी व्यक्ति की गैर-सहमति से साझा की गई आपत्तिजनक तस्वीरें सर्च में दिखाई देती हैं, तो उन्हें हटाने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान कर दी गई है।
ऐसे हटाएं आपत्तिजनक तस्वीरें
- Google Search में किसी भी तस्वीर के पास दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद Remove result विकल्प चुनें।
- पहले हर तस्वीर के लिए अलग-अलग शिकायत करनी पड़ती थी, लेकिन अब यूजर्स कई तस्वीरें एक साथ चुनकर एक साथ इन्हें हटाने का रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।
- Google ने अपने ब्लॉग में कहा है कि केवल मौजूदा कंटेंट हटाना ही समाधान नहीं है। नए सिस्टम के तहत यूजर्स अतिरिक्त सुरक्षा विकल्प भी चुन सकते हैं, जिससे भविष्य में इसी तरह की सर्च पर आने वाले आपत्तिजनक रिजल्ट पहले से ही फिल्टर हो सकें।
नए टूल से प्राइवेट जानकारी हटाना हुआ आसान
कई बार कुछ वेबसाइट्स चोरी-चुपके आपकी प्राइवेट जानकारी, जैसे- ई-मेल, तस्वीरें, वीडियो, आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी का इस्तेमाल करती रहती हैं। इसके वजह ये जानकारियां गूगल सर्च रिजल्ट्स में भी दिखने लगती हैं, जो आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल देता है। गूगल ने इसे हटाने की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है। आप अब कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपनी पर्सनल जानकारी को रिमूव कर सकते हैं:
Step 1
अपने मोबाइल में Google एप खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
Step 2
मेन्यू में Results about you विकल्प चुनें।
Step 3
Get started बटन पर क्लिक कर मॉनिटरिंग प्रोफाइल सेट करें। यहां आपको अपना पूरा नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
ध्यान दें कि बेहतर रिजल्ट के लिए आपसे सोशल सिक्योरिटी नंबर, पासपोर्ट नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे पहचान दस्तावेजों की जानकारी भी जोड़ने के लिए कहा जाएगा।
Step 4
दर्ज की गई जानकारी को ध्यान से जांचकर कन्फर्म करें। Google का कहना है कि यह डेटा एन्क्रिप्टेड रहेगा और कंपनी के हाई-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित रखा जाएगा।
Step 5
कन्फर्म करने के बाद Google अपने आप सर्च रिजल्ट स्कैन करेगा। अगर किसी पेज पर आपकी निजी जानकारी मिलती है, तो आपको एप या ईमेल के जरिए नोटिफिकेशन मिलेगा।
इसके बाद आप Request removal विकल्प चुनकर उन्हें हटाने की मांग कर सकते हैं। यूजर्स अपने सभी रिक्वेस्ट के स्टेटस को Results about you हब में जाकर ट्रैक भी कर सकते हैं।
- iOS 26.3 अपडेट जारी: iPhone में आए 6 नए फीचर, डेटा ट्रांसफर और प्राइवेसी हुई बेहतर
- रूस में सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत कई विदेशी प्लेटफॉर्म पर लगी रोक
- Viral Video: सड़क पर हाथ फैलाकर भीख मांगता दिखा रोबोट, लोग बोले- अब भिखारियों का काम भी खतरे में
- साइबर फ्रॉड पर सख्ती: सभी बैंकों में MuleHunter AI लागू करने की तैयारी, जानिए कैसे करता है ये टूल