Viral Video: सड़क पर हाथ फैलाकर भीख मांगता दिखा रोबोट, लोग बोले- अब भिखारियों का काम भी खतरे में

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 12 Feb 2026 06:16 AM IST
सार

Robot Begging Viral Video: तकनीक जहां एक ओर इंसानों की मदद के लिए आगे बढ़ रही है, वहीं केरल से सामने आए एक वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया है। वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट सड़क पर हाथ फैलाकर भीख मांगता नजर आ रहा है। इस रोबोट की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
viral humanoid robot begging on road kerala unitree g1 video
भीख मांगता दिखा रोबोट - फोटो : x/woke eminent

    विस्तार

    कुछ साल पहले तक हम इंसानों के जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने की कल्पना ही कर रहे थे। लेकिन अब ये हकीकत बन चुके हैं। ह्यूमनॉइड रोबोट इतने एडवांस हो गए हैं कि ये सिर्फ इंसानों के जैसे चलते ही नहीं हैं, बल्कि इंसानों की तरह नाच भी सकते हैं। हाल ही में चीन के एक शो में नाचने वाले रोबोट्स ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया। कई देश तो अपने यहां फैक्ट्रियों में रोबोस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं चीन और यूएस जैसे देशों में तो रोबोट्स को सेना भी भर्ती करने की बातें चल रही हैं।

    हालांकि, यहां हम एक ऐसे रोबोट के बारे में बात करने वाले हैं, वह न ही डांस करता है और न ही करतब दिखाता है। ये रोबोट हाल ही में सोशल मीडिया पर भीख मांगने के वजह से वायरल हो रहा है। इस रोबोट का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें यह हाथ फैलाए भीख मांगता दिख रहा है।

    विज्ञापन

    भीख मांगता दिखा ह्यूमनॉइड रोबोट

    जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पलक्कड़, केरल का बताया जा रहा है। इस वीडियो को Woke Eminent नाम के एक X हैंडल से पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि यह रोबोट किस कंपनी का है। वीडियो में यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट अपने आप काम करा है या इसे रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ठेले वाले के सामने फैलाए हाथ

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क पर इस रोबोट का वीडियो शूट कर रहे हैं। लंबाई में तकरीबन 3-4 फुट जितना दिखने वाला ये रोबोट इंसानों के जैसे सड़क पर चल रहा है। इतने में रोबोट मुड़ता है और पास में खड़े ठेले वाले के सामने ऐसे हाथ फैलाता है जैसे भीख मांग रहा हो। रोबोट को ऐसे हाथ फैलाते देख ठेले वाला भी सोच में पड़ जाता है।

    आप भी देखें वायरल वीडियो

    क्या है चीन का रोबोट

    कुछ यूजर्स का कहना है कि ये चीन के Unitree G1 रोबोट जैसा दिख रहा है। इस रोबोट की हाइट 4.33 फीट है। Unitree G1 रोबोट की कीमत 13,500 डॉलर ( करीब 12.5 लाख रुपये) हैं। यह एआई रोबोट कई तरह के काम करने में सक्षम है और इंसानों की तरह किसी चीज को सीख सकता है। कंपनी ने इसे घर के काम करने के लिए डिजाइन किया है। इसका वजन करीब 35 किलोग्राम है और फुल चार्ज होने पर 2 घंटे तक काम करता है।

    वीडियो में लोग रोबोट की इस हरकत को देख कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत में इस रोबोट को भिखारी ट्रेन करेंगे। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये गंदी सड़कों को भी साफ कर सकता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अब भिखारियों की जॉब भी सेफ नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें