eSIM in Android Smartphone: अब आईफोन भूल जाइये, एंड्रॉयड फोन में भी मिलेगी ई-सिम की सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

google ने दुनिया के सबसे बड़े टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में यह घोषणा की है। अब तक यह सुविधा केवल आईफोन में देखने मिलती है। गूगल ने अन्य फीचर्स की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
google says eSIM facility will also be available in Android phone end of the year
नया ई-सिम ट्रांसफर फीचर इस साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। - फोटो : iStock

    विस्तार

    ग्लोबल टेक दिग्गज गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए भी ई-सिम की सुविधा लाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा कि इस साल के आखिर तक एंड्रॉयड फोन यूजर्स भी ई-सिम का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में यह घोषणा की है। अब तक यह सुविधा केवल आईफोन में देखने मिलती है। लेकिन गूगल के प्लान के बाद एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी प्लान को किसी नए डिवाइस में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।

    गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि एंड्रॉयड डिवाइस के लिए नया ई-सिम ट्रांसफर फीचर इस साल के अंत तक शुरू किया जाएगा। सबसे पहले इस सुविधा को टेलीकॉम कंपनी Deutsche Telekom के लिए शुरू किया जाएगा। बाद में अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी ई-सिम ट्रांसफर फीचर को सपोर्ट कर सकेंगी।

    विज्ञापन

    बता दें कि ई-सिम फीचर, GSMA के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बना होता है और इसकी मदद से मोबाइल प्लान को एक नए फोन में ट्रांसफर करने के लिए फिजिकल सम को बदलने की जरूरत नहीं होती है। यूजर्स फोन बदलने पर सिम बदले बिना ही ई-सिम को नए फोन में एक्टिवेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें