Lava Blaze 5G: 700 रुपये में मिल रहा 16 हजार वाला 5जी फोन, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानें ऑफर्स
Lava Blaze 5G में 5G कनेक्टिविटी के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। Lava Blaze 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा ने अपने सबसे सस्ते 5जी फोन Lava Blaze 5G के नए 6GB वेरियंट को हाल ही में लॉन्च किया है। अब इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फोन की कीमत 16 हजार रुपये है लेकिन ऑफर्स के साथ इस फोन को मात्र 700 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगल आप 5G फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। Lava Blaze 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। चलिए जानते हैं फोन के ऑफर्स और फीचर्स के बारे में...
लावा ब्लैज 5जी की कीमत 16,349 रुपये है, लेकिन फोन को अमेजन पर 27 फीसदी डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। वहीं फोन के साथ बैंक ऑफर्स के तहत आपको नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक भी मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन की खरीद पर 11,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
यानी आप अपने पुराने फोन के बदले और बचत कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन की वैल्यू फोन की कंपनी और फोन की वर्तमान कंडीशन पर निर्भर करती है। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को 700 रुपये तक में खरीदा जा सकता है।
- Realme GT3: चार मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन
- Windows 11: अब लैपटॉप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे AI चैटबॉट Bing, विंडोज से भी लिंक हो सकेगा iPhone
- हो जाइए तैयार: जल्द महंगे होंगे मोबाइल टैरिफ प्लान, एयरेटल के चेयरमैन ने दिए संकेत
- MWC 2023: दुनिया के सबसे बड़े टेक शो में पेश हो रहे हाईटेक डिवाइस, वनप्लस से लेकर नोकिया तक, जानें नई इनोवेशन