Tulip E-Go Diamond: 2 करोड़ 95 लाख रुपये का है यह लैपटॉप, फीचर्स और खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश!
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 3 करोड़ रुपये कीमत तक के लैपटॉप भी उपलब्ध हैं। इस लैपटॉप का नाम Tulip E-Go Diamond है और इसकी कीमत 355,000 अमेरिकी डॉलर यानी कि 2 करोड़ 95 लाख रुपये है।

विस्तार
लैपटॉप आजकल दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया। हम ऑफिस के काम से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई और इंटरटेनमेंट तक के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 3 करोड़ रुपये कीमत तक के लैपटॉप भी उपलब्ध हैं। जी हां, हम आपको आज ऐसी ही लक्जरी लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं। इस लैपटॉप का नाम Tulip E-Go Diamond है और इसकी कीमत 355,000 अमेरिकी डॉलर यानी कि 2 करोड़ 95 लाख रुपये है। चलिए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है और लैपटॉप के फीचर्स भी देखेंगे।
लैपटॉप का डिजाइन और लुक काफी शानदार है। यह एंटी-रिफ्लेक्शन स्किन वाला ड्यूरेबल लैपटॉप है। Tulip E-Go Diamond नाम का यह लैपटॉप देखने में महिलाओं के हैंडबैग की तरह है। लैपटॉप को कैरी करने के लिए अलग से किसी बैग की जरूरत नहीं होती है। आप इसे हैंडबैक की तरह कहीं भी लेकर जा सकते हैं।
इसे बाकी लैपटॉप की तरह पकड़ने की आवश्यकता भी नहीं होती है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा लैपटॉप है। महंगा होने का एक प्रमुख कारण यह है कि लैपटॉप को व्हाइट गोल्ड और डायमंड से सजाया गया है। सोने और डायमंड की वजह से ही इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इस लैपटॉप को साल 2006 में बनाया गया था और इसकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई गई हैं।
लैपटॉप दिखने में जितना अच्छा है इसके फीचर्स भी उतने ही कमाल हैं। लैपटॉप इंटीग्रेटेड वेबकैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसे देर तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी आप ज्यादा देर भी इसे यूज करते हैं तो उसका प्रभाव आंखों पर नहीं पड़ता है। इस लैपटॉप में MD Turion 64 बिट सीपीयू और 1 जीबी और 2 जीबी मेमोरी के 2 स्लॉट मिलते हैं। लैपटॉप में 100 जीबी, 160 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
- Lava Blaze 5G: 700 रुपये में मिल रहा 16 हजार वाला 5जी फोन, कैमरा और फीचर्स भी हैं शानदार, जानें ऑफर्स
- Realme GT3: चार मिनट में 50% चार्ज होने वाला फोन
- Windows 11: अब लैपटॉप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे AI चैटबॉट Bing, विंडोज से भी लिंक हो सकेगा iPhone
- हो जाइए तैयार: जल्द महंगे होंगे मोबाइल टैरिफ प्लान, एयरेटल के चेयरमैन ने दिए संकेत