Circle to Search: सर्किल टू सर्च के लिए आया नया अपडेट, अब क्यूआर कोड भी करेगा स्कैन
रिपोर्ट के मुताबिक सर्किल टू सर्च फीचर गूगल एप के वर्जन v15.19.45.29.arm64 बीटा पर देखा गया है, हालांकि इसे अभी आप इस्तेमाल नहीं कर सकते। गूगल जल्द ही गूगल एप को इस फीचर के बीटा वर्जन के साथ रिलीज करेगा।

विस्तार
ंGoogle के सर्किल टू सर्च (Circle to Search) के लिए एक नया अपडेट आ रहा है जिसके आने के बाद सर्किल टू सर्च क्यूआर कोड और बारकोड को भी स्कैन करेगा। अभी सर्किल टू सर्च केवल चीजों के बारे में जानकारी देता है। गूगल ने सर्किल टू सर्च फीचर को सबसे पहले सैमसंग के गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ लॉन्च किया था और बाद में इसे गूगल पिक्सल के अलावा अन्य फोन के लिए भी जारी किया गया।
सर्किल टू सर्च आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी फोटो या वीडियो में दिख रही चीजों की पहचान करता है। अब यह एडवांस होने जा रहा है। इसमें QR कोड और बारकोड को स्कैन करने की सुविधा आ रही है।
कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि सर्किल टू सर्च को जल्द ही टेक्स्ट टू स्पीच फीचर मिलने वाला है।रिपोर्ट के मुताबिक सर्किल टू सर्च फीचर गूगल एप के वर्जन v15.19.45.29.arm64 बीटा पर देखा गया है, हालांकि इसे अभी आप इस्तेमाल नहीं कर सकते। गूगल जल्द ही गूगल एप को इस फीचर के बीटा वर्जन के साथ रिलीज करेगा।
- साइबर ठगी के इस तरीके से रहें सतर्क, नहीं तो हो जाएगी बड़ी मुसीबत
- Tech News: YouTube में आ रहा है नया फीचर, क्रिएटर्स हो जाएंगे खुश
- New Launch: GPT-4o के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्मार्ट ग्लास, जेमिनी भी करेगा सपोर्ट
- New Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया प्रीमियम लैपटॉप, मिलेगी टच एमोलेड डिस्प्ले