New Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया नया प्रीमियम लैपटॉप, मिलेगी टच एमोलेड डिस्प्ले
Galaxy Book 4 Ultra के साथ डॉल्बी एटमॉस वाला क्वॉड स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन मिलेगा। इसमें फुल एचडी वेबकैम के साथ बैकलाइट कीबोर्ड, 4 ठंडरबोल्ट, एक यूएसबी टाईप और HDMI 2.1 पोर्ट है। लैपटॉप में ऑडियो जैक भी है। सैमसंग ने अपने इस लैपटॉप में 76Wh की बैटरी दी है जिसके साथ 140W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। लैपटॉप में टाईप-सी पोर्ट है।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए लैपटॉप Samsung Galaxy Book 4 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Book 4 सीरीज को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Galaxy Book 4 Ultra के साथ इंटेल कोर Ultra 9 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4070 GPU दिया गया है। इस सीपीयू के साथ इंटेल न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट्स (NPUs) का भी सपोर्ट है। Samsung Galaxy Book 4, Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro 360 पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं।
Samsung Galaxy Book 4 Ultra की शुरुआती कीमत 2,33,990 रुपये है। इस कीमत में इंटेल कोर अल्ट्रा 7 CPU, 16 जीबी रैम और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU वेरियंट मिलेगा। वहीं Intel Core Ultra 9 CPU के साथ 32 जीबी रैम व Nvidia GeForce RTX 4070 GPU वेरियंट की कीमत 2,81,990 रुपये है। सैमसंग के इस लैपटॉप को ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 12,000 रुपये की छूट मिलेगी।
Samsung Galaxy Book 4 Ultra के साथ 16 इंच की WQXGA+ (2880x1800 पिक्सल) टच एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। लैपट़प के साथ 1TB की इन बिल्ट स्टोरेज है और इसमें Windows 11 Home दिया गया है।