WWDC 2023: एपल के सबसे बड़े इवेंट में इस बार क्या होगा खास? iOS 17 के साथ मिलेंगे ये अपडेट, जानें सभी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 May 2023 04:51 PM IST
सार

WWDC 2023 में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और TVOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन को शोकेस किया जाएगा। इसके अलावा एपल के मेगा इवेंट में Reality Pro AR हेडसेट से भी पर्दा उठ सकता है।

विज्ञापन
WWDC 2023 what to expect Apple Worldwide Developers Conference all details in hindi
Apple WWDC 2023 - फोटो : Apple

    विस्तार

    टेक दिग्गज एपल का सालाना मेगा इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी WWDC 2023 अगले महीने होने वाला है। 5 से 9 जून के बीच होने वाले इस इवेंट में एपल कई नए प्रोडक्ट पेश करने वाला है। इवेंट में कंपनी अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को भी पेश करेगी। WWDC 2023 में iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और TVOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन को शोकेस किया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार एपल के मेगा इवेंट में क्या खास होने वाला है।

    एपल का इस साल का मेगा इवेंट अगले महीने जून में होने वाला है। WWDC 2023 5 जून को दोपहर 1 बजे ET / 10AM PT से शुरू होगा। यह इवेंट क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में आयोजित होगा। जिसमें एपल के सीईओ टिम कुक नए डिवाइस और प्रोडक्ट को पेश कर सकते हैं। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से लाइव देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    WWDC 2023 में क्या होगा खास?

    एपल अपने मेगा इवेंट में iOS 17 को पेश करेगा। इसके साथ कंपनी नई फीचर्स को भी पेश कर सकती है। वहीं WWDC 2023 में ही iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग हो सकती है। iOS 17 के साथ कंपनी कई छोटे बड़े बदलाव कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल ने पहले ही एक्सेसिबिलिटी सुविधाओं के सूट का प्रीव्यू कर लिया है जो संभवतः नए OS के साथ आएंगे, जिसमें एक पर्सनल वॉयस टूल भी शामिल है जो यूजर्स को 15 मिनट के ट्रेनिंग के साथ एक सिंथेटिक आवाज बनाने की सुविधा देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें