कार्रवाई: गूगल प्ले-स्टोर ने 2023 में बैन किए 22 लाख मोबाइल एप्स, फ्रॉड करने के इरादे से हुई थे पब्लिश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

गूगल प्ले-स्टोर ने फेडरल कोर्ट में दो डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा भी किया है। इन डेवलपर्स पर बार-बार स्पैम वाले एप को अपलोड करने का आरोप है। इन पर गलत जानकारी देने का भी आरोप है। गूगल ने कहा है कि वह जल्द ही नई पॉलिसी लाएगा।

विज्ञापन
Google Play Store Banned 2.28 Mn Policy Violating Apps in 2023
Google Play Store - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल ने साल 2023 में प्ले-स्टोर पर 22.8 लाख ऐसे मोबाइल एप्स बैन किए हैं जिनकी मंशा लोगों के साथ फ्रॉड करने की थी। इसकी जानकारी गूगल ने अपने एक ब्लॉग में दी है। गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने 3,33,000 डेवलपर्स अकाउंट को बैन किया है। ये सभी मैलवेयर वाले एप्स प्ले-स्टोर पर पब्लिश कर रहे थे और बार-बार प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में 22.8 लाख मोबाइल एप्स को लोगों के साथ फ्रॉड करने की लिहाज से डिजाइन किया गया था और उनमें मैलवेयर थे। करीब 2,00,000 एप को पब्लिश होने से पहले ही रिजेक्ट किया गया है। ये एप्स यूजर्स की निजी जानकारी जैसे बैकग्राउंड लोकेशन ट्रैकिंग, मैसेज का एक्सेस, कॉन्टेक्ट का एक्सेस और गैलरी समेत माइक्रोफोन का भी एक्सेस ले रहे थे।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले-स्टोर ने फेडरल कोर्ट में दो डेवलपर्स के खिलाफ मुकदमा भी किया है। इन डेवलपर्स पर बार-बार स्पैम वाले एप को अपलोड करने का आरोप है। इन पर गलत जानकारी देने का भी आरोप है। गूगल ने कहा है कि वह जल्द ही नई पॉलिसी लाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें