फोन हो रहा है गर्म तो नोट कर लें ये जरूरी बातें

अमर उजाला

Tue, 30 April 2024

Image Credit : istock

यदि फोन गर्म हो रहा है तो उसे तुरंत बंद करें और सभी एप्स को भी बंद करें। इससे फोन पर अतिरिक्त दबाव कम होगा और वह कम गर्म होगा।

Image Credit : FREEPIK

फोन को सनलाइट और एक्सटर्नल हीट से दूर रखें। ये उसकी गर्मी को बढ़ा सकते हैं।

Image Credit : istock

केस या कवर फोन की हीट को बाहर जाने से रोकता है, जिससे फोन की ज्यादा हीट होने लगता है।

Image Credit : istock

अगर फोन की बैटरी प्रॉब्लम कर रही है, तो यह गर्म हो सकता है। आईफोन में बैटरी हेल्थ को चेक करने की सुविधा भी मिलती है।

Image Credit : Freepik

अगर आप फोन को डाटा या वाईफाई पर चला रहे हैं, तो नेटवर्क को बंद करके देखें क्या इससे फोन कम गर्म हो रहा है। लगातार नेटवर्क सर्च करने से भी फोन गर्म हो जाता है।

Image Credit : Freepik

फोन के सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट स्थिति में लाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करें, क्योंकि ऐसा करने से फोन की परफॉर्मेंस में सुधार होता है और फोन कम गर्म होगा।

Image Credit : FREEPIK

यदि फोन का गर्म होना बंद नहीं हो रहा है और यह परेशानी बन रही है, तो आपको फैक्टरी रिसेट करने का विचार करना चाहिए। ध्यान रहे कि इससे आपके फोन का सभी डाटा डिलीट हो जाता है।

Image Credit : FREEPIK

यदि ये कदम फोन की हीटिंग की दिक्कत को कम नहीं करते हैं तो आपको फोन को सर्विस सेंटर या किसी रिपेयर स्टोर पर दिखाना चाहिए। 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More