न्यूड तस्वीरों से कोई कर रहा आपको ब्लैकमेल तो ना करें ये गलती

अमर उजाला

Tue, 30 April 2024

Image Credit : FREEPIK

आजकल लोगों को उनकी तस्वीरों और वीडियो को एडिट करके ब्लैकमेल किया जा रहा है। यह ऑनलाइन फ्रॉड का एक नया तरीका है। 

Image Credit : Istock

ये साइबर ठग सोशल मीडिया से लोगों की तस्वीरें और वीडियो निकालते हैं और फिर उसे न्यूड या एडल्ट कंटेंट के साथ एडिट करके पैसे मांगते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

कई लोगों के व्हाट्सएप या फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल आ रहे हैं। इन वीडियो कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है और फिर उसे एडिट करके ब्लैकमेल किया जा रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको ये कुछ गलती नहीं करनी चाहिए।

Image Credit : अमर उजाला

मैसेज डिलीट ना करें

यदि आपके साथ इस तरह की कोई भी घटना होती है तो मैसेज को डिलीट करने की गलती ना करें। यही मैसेज सबूत के तौर पर बड़े काम आएंगे।

Image Credit : FREEPIK

हेल्पलाइन की मदद लें

ऐसी घटना होने पर पुलिस स्टेशन में सबूत के साथ FIR करें। साथ ही Cyberdost और 1930 नंबर इसकी शिकायत करें।

Image Credit : FREEPIK

पैसे देने की गलती ना करें

इस तरह की ब्लैकमेलिंग से डरकर पैसे देने की गलती कभी ना करें, क्योंकि एक बार पैसे देने से आपका पीछा नहीं छूटने वाला है।

Image Credit : FREEPIK

अपने दोस्तों और फैमिली को बताएं

यदि आपके साथ इस तरह की कोई घटना होती है तो अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दें और परिवार के लोगों के साथ भी इस घटना की जानकारी शेयर करें।

Image Credit : Istock

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More