Alert: Google Pixel पिक्सल फोन में मिला बड़ा बग, यूजर्स के डाटा पर किसी और का था कंट्रोल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Aug 2024 11:02 AM IST
सार

यह बग "Showcase.apk एप में था जो कि चुपके से Pixel फोन में इंस्टॉल हुआ था। यह एप 2017 से ही लोगों के फोन में था। सबसे बड़ी बात यह थी कि यह एप लोगों को दिख ही नहीं रहा था। इसकी मदद से हैकर्स यूजर्स के फोन को पूरा कंट्रोल कर सकते थे।

विज्ञापन
Google Pixel phones found to have security flaws that control users data
Google Pixel 8a - फोटो : google

    विस्तार

    यदि आपके पास भी गूगल Pixel फोन है तो आपके लिए बड़ी खबर है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Pixel फोन में लंबे समय से एक बग था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डाटा को कंट्रोल कर सकते थे।

    यह बग "Showcase.apk एप में था जो कि चुपके से Pixel फोन में इंस्टॉल हुआ था। यह एप 2017 से ही लोगों के फोन में था। सबसे बड़ी बात यह थी कि यह एप लोगों को दिख ही नहीं रहा था। इसकी मदद से हैकर्स यूजर्स के फोन को पूरा कंट्रोल कर सकते थे।

    विज्ञापन

    इस रिपोर्ट के आने के बाद गूगल पिक्सल फोन की सिक्योरिटी पर बड़े सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि गूगल अपने फोन की सिक्योरिटी को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है। इस बग के कारण दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं और उनका डाटा लीक हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें