फायदे की बात: BSNL ने लॉन्च किया गजब का सस्ता प्लान, 160 दिन की वैधता, 320GB डाटा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Aug 2024 05:53 PM IST
सार

इस प्लान के साथ 160 दिनों की वैधता मिलती है और कुल 320 जीबी यानी रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और रोज 100 मैसेज करने की भी सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
Stay charged up with BSNL recharge voucher Of Rs 997 with 320GB Data
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) पिछले एक महीने से लगातार नए-नए और आकर्षक प्लान पेश कर रहा है। यह बदलाव निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद नजर आ रहा है। लोग BSNL को अपनाना तो चाहते हैं लेकिन कवरेज की दिक्कत को लेकर असमंजस में हैं, हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने में 1 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने नंबर को BSNL में पोर्ट कराया है। लोगों की दीवानगी को देखते हुए BSNL ने एक और आकर्षक प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 997 रुपये है।

    SNL के इस प्लान की कीमत 997 रुपये है। यह प्लान उनके लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी वैधता चाहते हैं। इस प्लान के साथ 160 दिनों की वैधता मिलती है और कुल 320 जीबी यानी रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और रोज 100 मैसेज करने की भी सुविधा मिल रही है। इस प्लान के साथ कई सारे एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 91 रुपये का एक प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसके साथ 90 दिनों की वैधता मिल रही है यानी महज 1 रुपये में एक दिन की वैधता मिल रही है। इस कीमत मे ऐसा प्लान किसी भी निजी कंपनी के पास नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें