Aadhaar Card Update: फ्री में आधार अपडेट के लिए अब बचा है सिर्फ एक महीना, घर बैठे ऐसे करें अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस दौरान एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे आधार को अपडेट करना होगा। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update last date on 14 september know way to update online
Aadhaar Aadhar Card - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    जून में सरकार ने आधार को अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर किया था और अब यह तारीख नजदीक आ रही है। 14 सितंबर में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस दौरान एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे आधार को अपडेट करना होगा। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें