OnePlus 8 स्मार्टफोन से भी पतली होगी OnePlus TV 2020 सीरीज
वनप्लस टीवी 2020 सीरीज अगले महीने हो सकती है लॉन्चवनप्लस टीवी सीरीज के स्मार्ट टीवी वनप्लस 8 सीरीज के डिवाइस से होंगे पतलेवनप्लस टीवी 2020 सीरीज की शुरुआती कीमत होगी 20,000 रुपये

विस्तार
टेक कंपनी वनप्लस (Oneplus) अगले महीने वनप्लस टीवी सीरीज को लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज के तहत 32 और 43 इंच के स्मार्ट टीवी को बाजार में उतारा जा सकता है। हाल ही में वनप्लस टीवी सीरीज से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हुई थी, जिनसे संभावित कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली थी। वहीं, अब कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने अगामी वनप्लस स्मार्ट टीवी के साइज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
वनप्सल के सीईओ पीट लाउ ने ट्वीट कर कहा है कि लॉन्च होने वाले वनप्लस टीवी का 95 फीसदी स्क्री-टू-बॉडी रेश्यो होगा। साथ ही इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की बॉडी 6.9 एमएम पतली होगी। यानि कि यह टीवी OnePlus 8 स्मार्टफोन से पतले होंगे। क्योंकि वनप्लस 8 स्मार्टफोन की थिकनेस 8 एमएम है।
वनप्लस स्मार्ट टीवी की संभावित स्पेसिफिकेशन
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस स्मार्ट टीवी में बेजल-लेस डिस्प्ले होगा, जो यूजर के पिक्चर देखने के अनुभव को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्ट टीवी से जुड़े अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग Galaxy A01 Core सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च
वनप्लस स्मार्ट टीवी की संभावित कीमत
वनप्लस के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये होगी। इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी।
- Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन टीना पर हुआ लिस्ट, जल्द देगा बाजार में दस्तक
- Redmi 9A स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- Realme X3, Realme X3 SuperZoom भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 5X ऑप्टिकल जूम
- Anker ने भारत में पेश किया नया TWS Liberty 2, आठ घंटे तक के बैकअप का है दावा