UPI LITE: गूगल पे ने भारत में लॉन्च किया यूपीआई लाइट, सिंगल-क्लिक में कर सकेंगे पेमेंट, ऐसे करें एक्टिवेट
कंपनी का कहना है कि UPI LITE यूजर्स को UPI पिन दर्ज किए बिना तेज और सिंगल-क्लिक UPI पेमेंट करने में सक्षम बनाता है।

विस्तार
ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे ने भारत में अपनी लाइट सर्विस यूपीआई लाइट (UPI LITE) को लॉन्च कर दिया है। इस सुविधा को डिजिटल पेमेंट को सरल, फास्ट और विश्वसनीय बनाने के लिए पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि UPI LITE यूजर्स को UPI पिन दर्ज किए बिना तेज और सिंगल-क्लिक UPI पेमेंट करने में सक्षम बनाता है।
UPI LITE
कंपनी का कहना है कि लाइट अकाउंट यूजर्स के बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है, लेकिन जारीकर्ता बैंक की कोर बैंकिंग सिस्टम पर रियल टाइम पर निर्भर नहीं होता है। यूपीआई लाइट अकाउंट में दिन में दो बार 2,000 रुपये तक लोड किए जा सकते हैं और यह यूजर्स को 200 रुपये तक की इंस्टेंट यूपीआई लेनदेन करने की अनुमति देता है। लेनदेन पूरा करने के लिए, यूजर्स को "पे पिन-फ्री" पर टैप करना होगा।
सितंबर 2022 RBI ने किया था लॉन्च
बता दें कि यूपीआई लाइट सुविधा को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सितंबर 2022 में ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था और इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा एनेबल किया गया है। अब तक पंद्रह बैंक यूपीआई लाइट का समर्थन करते हैं, आने वाले महीनों में और भी बैंक इसका समर्थन करेंगे।
ऐसे एक्टिवेट करें UPI LITE अकाउंट
- यूपीआई लाइट अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को गूगल पे एप को ओपन करना है और प्रोफाइल पेज से एक्टिवेट यूपीआई लाइट पर टैप करना है।
- अब कंटिन्यू पर टैप करें और बैंक सिलेक्ट करके ओटीपी की मदद से प्रोसेस पूरा करें।
- लिंकिंग प्रक्रिया पूरी होने पर, यूजर्स अपने यूपीआई लाइट अकाउंट में 2000 रुपये तक की धनराशि जोड़ सकेंगे, प्रति दिन अधिकतम सीमा 4000 रुपये होगी।
- यूपीआई लाइट बैलेंस में 200 रुपये तक की राशि को डिफॉल्ट रूप से एड किया जा सकता है।
- यूपीआई लाइट लेनदेन पूरा करने के लिए यूजर्स को "पे पिन-फ्री" पर टैप करना होगा।
- Google Bard: एआई चैटबॉट को मिला अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, अब हिंदी में भी कर सकेंगे बातचीत
- Review: इन पांच मामलों में Nothing Phone 2 से बेहतर है iQoo Neo 7 Pro, कीमत भी है 10 हजार कम
- एपल ने आईओएस, आईपैड और मैकओएस के लिए जारी किया नया अपडेट, मिलेंगे कई नए फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
- ई-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च हुई Honor Watch 4, एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स