Review: इन पांच मामलों में Nothing Phone 2 से बेहतर है iQoo Neo 7 Pro, कीमत भी है 10 हजार कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Jul 2023 03:53 PM IST
iQoo Neo 7 Pro is better than Nothing Phone 2 in these specifications know features
Nothing Phone 2 Vs iQoo Neo 7 Pro - फोटो : अमर उजाला

    Nothing Phone 2 भारत में लॉन्च हो गया है। Nothing Phone 2 में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज पैक की गई है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल ही में iQoo Neo 7 Pro को भी लॉन्च किया गया है। हालांकि, दोनों फोन की कीमत में 10 हजार का अंतर है। बता दें कि Nothing Phone 2 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है, जबकि iQoo Neo 7 Pro को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन iQoo Neo 7 Pro कई मामलों में Nothing Phone 2 से भी बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। चलिए जानते हैं।

    Nothing Phone 2
    Nothing Phone 2 - फोटो : अमर उजाला

    डिस्प्ले से शुरू करें तो, नथिंग फोन 2 में 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, SGS लो ब्लू लाइट सपोर्ट और HDR10+ सर्टिफिकेशन है। इसकी तुलना में, iQoo Neo 7 Pro थोड़े बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जिसका राइज 6.78 इंच है। इसमें AMOLED पैनल मिलता है, जो फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। यानी आईकू में आपको ज्यादा टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

    iQoo Neo 7 Pro 5G
    iQoo Neo 7 Pro 5G - फोटो : iQoo

    गेमिंग चिप और कूलिंग

    iQoo Neo 7 Pro और नथिंग फोन 2 के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। लेकिन, आईकू नियो 7 प्रो से साथ अतिरिक्त इंडीपेंडेंट गेमिंग चिपसेट दिया गया है, जो इस फोन को दमदार गेमिंग डिवाइस बनाता है। इसके अलावा आईकू नियो 7 प्रो में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें