Google Bard: एआई चैटबॉट को मिला अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, अब हिंदी में भी कर सकेंगे बातचीत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 13 Jul 2023 04:04 PM IST
सार

Google ने डाटा प्राइवेसी चिंताओं के कारण शुरुआती देरी के बाद इसे यूरोपीय संघ (ईयू) में भी Google Bard को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Google Bard AI chatbot gets the biggest update now now supports hindi and more than 40 languages
Google Bard - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल Bard (बार्ड) के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। अब यूजर्स इस एआई चैटबॉट के साथ हिंदी सहित 40 भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं। साथ ही कंपनी ने डाटा प्राइवेसी चिंताओं के कारण शुरुआती देरी के बाद इसे यूरोपीय संघ (ईयू) में भी Google Bard को लॉन्च कर दिया है।

    यूजर्स अब एआई चैटबॉट Google Bard के साथ 40 नई भाषाओं में बातचीत कर सकते हैं, जिनमें नौ भारतीय भाषाएं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती और उर्दू शामिल है। शुरुआत में इस एआई टूल को केवल अंग्रेजी में ही उपलब्ध किया गया था। कंपनी ने बार्ड में कई नई सुविधाएं भी पेश कीं हैं।

    विज्ञापन

    बार्ड को कई नए फीचर से भी अपडेट किया गया है। यूजर्स अब बार्ड चैट को अन्य यूजर्स से शेयर भी कर सकेंगे। यूजर्स बार्ड के साथ FAQ जैसी चैट भी बना सकते हैं। नए फीचर्स के तहत इसमें कोडर्स के लिए Google Colab और रेप्लिट में पायथन कोड एक्सपोर्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें