Google Gemini: गूगल ने तुरंत ही बंद कर दिया यह फीचर, एक गलती ने सब खत्म कर दिया
गूगल ने Gemini के सबसे खास फीचर एआई इमेज जेनरेशन फीचर को बंद कर दिया है। गूगल को यह कदम Gemini की एक गलती के बाद उठाना पड़ा है। Gemini की गलती के लिए गूगल ने माफ भी मांगी है।

विस्तार
गूगल के सभी एआई टूल विवादित रहे हैं और अब इसमें Gemini का भी नाम शामिल हो गया है। Gemini को लेकर गूगल ने बड़े-बड़े दावे किए थे और कहा कि यह सबसे सटीक और बेस्ट टूल है लेकिन अब गूगल खुद अपने इस एआई टूल से शर्मिंदा हो गया है। गूगल ने Gemini के सबसे खास फीचर एआई इमेज जेनरेशन फीचर को बंद कर दिया है। गूगल को यह कदम Gemini की एक गलती के बाद उठाना पड़ा है। Gemini की गलती के लिए गूगल ने माफ भी मांगी है।
गूगल के जेमिनी ने "कुछ ऐतिहासिक फोटो के साथ गलतियां की जिसके बाद गूगल ने कहा कि फिलहाल इसे बंद किया जा रहा है और जल्द ही नए वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। गूगल के जेमिनी ने कुछ नस्लभेदी तस्वीरें भी बनाई है जिसके बाद काफी बवाल हुआ है। जेमिनी पर नस्लीय पूर्वाग्रह से पीड़ित होने का भी आरोप है।
गूगल के जेमिनी पर एलन मस्क ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'मुझे खुशी है कि Google ने अपनी AI इमेज जेनरेशन में भूमिका निभाई, क्योंकि इससे उनकी पागल नस्लवादी, सभ्यता-विरोधी प्रोग्रामिंग सभी के लिए स्पष्ट हो गई।'
जेमिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विवादास्पद टिप्पणी की है। एक यूजर ने गूगल के एआई चैटटूल जेमिनी से पूछा था कि क्या नरेंद्र मोदी फासीवादी हैं? इस सवाल के जवाब में जेमिनी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हैं। उन पर ऐसी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया गया है। कुछ विशेषज्ञों ने इसे फासीवादी बताया है। ये आरोप कई पहलूओं पर आधारित हैं। इसमें भाजपा की हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा भी शामिल है।'
- Google Gemini: एआई टूल ने पीएम मोदी पर की विवादास्पद टिप्पणी, आईटी राज्य मंत्री ने गूगल को चेताया
- Google Vs X: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे Xmail, जीमेल से होगी सीधी टक्कर
- Tech News: Google ने कर दिया बड़ा बदलाव, अब साइन-इन पेज दिखेगा कुछ ऐसा
- IRCTC Down: टिकट बुकिंग की सेवा पड़ी ठप, एप और वेबसाइट दोनों नहीं कर रहे काम