नए अवतार में आया Google News, फेक न्यूज पर लगेगी लगाम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 10 May 2018 12:21 PM IST
Google News redesigned to fight fake news, Know here details
Google News

    Google ने अपने गूगल न्यूज को नए अवतार में पेश किया है। कंपनी  ने अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2018 में इसकी घोषणा की है। गूगल ने बताया कि गूगल न्यूज को रीडिजाइन किया गया है जो यूजर्स के पसंद के हिसाब से उसे खबरें देगा और फर्जी पर लगाम लगाएगा। गूगल ने यह भी कहा कि Newsstand को गूगल न्यूज ऐप के साथ रिप्लेस करने की घोषणा की।

    कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने जोर देकर कहा, ‘बेहतर लोकतंत्र के लिए समाचार बहुत जरूरी है। समय की मांग भी विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता का है। लोग सही खबरों के लिए ही गूगल पर जाते हैं ना कि फर्जी खबरों के लिए। इसलिए हमने गूगल न्यूज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक नया रूप दिया है।’

    आपको याद दिलाते चलें कि गूगल न्यूज करीब 15 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन इस अवधि में इंटरनेट पर फर्जी खबरों का एक मकड़जाल सा बन गया और फर्जी व वास्तिव खबरों में अंतर स्पष्ट करना मुश्किल हो गया। पिछले कई सालों से गूगल ने फेक न्यूज को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।

    बहरहाल गूगल न्यूज के नए ऐप को तीन नए फीचर के साथ पेश किया गया है। इनमें पहला यूजर यह जानना चाहता है कि इस वक्त देश-दुनिया में क्या चल रहा है?, किसी घटना के पीछे की स्टोरी और तीसरा हेडलाइन के आगे की खबर है। दूसरे शब्दों में कहें तो गूगल न्यूज में अब आपको ब्रेकिंग न्यूज के साथ-साथ विस्तार से खबरें भी मिलेगी।

    नए अपडेट के बाद आपको फॉर यू सेक्शन मिलेगा जिसमें आपकी पसंद की 5 खबरें होंगी जो कि आपकी सर्च हिस्ट्री के आधार पर होंगी। इसके बाद आप कुछ टॉपिक को फॉलो भी कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें