Asus Zenfone Max Pro M1 की सेल आज, कम कीमत में रेडमी नोट 5 प्रो को देता है टक्कर

शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाले आसूस का ZenFone Max Pro M1 को आज यानी 10 मई को फिर से फ्लैश सेल के लिए है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होगी। इससे पहले हुई सेल में फोन बहुत ही कम समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। यह फोन 5000 एमएएच की बैटरी और कम कीमत के साथ रेडमी नोट 5 का सबसे बढ़िया विकल्प है।

फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इसकी सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में 1 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसका फायदा आसूस को मिल सकता है, क्योंकि दोनों फोन में एक ही फीचर हैं जबकि कीमतें अलग-अलग हैं।

यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।