BSNL ने लॉन्च किया 39 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

टेक न्यूज, अमर उजाला
Thu, 10 May 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
BSNL Launched Rs 39 Voice Calling Prepaid Plan
mobile calling

    भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) ने एक नया प्री-पेड कॉलिंग प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत 39 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। BSNL के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान से होगी।

    इस प्लान की वैधता 10 दिनों की होगी और इसमें 1 रोज 100 मैसेज मिलेंगे। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आप कंपनी के पोर्टल या फिर किसी अन्य पोर्टल से रिचार्ज करवा सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 99 रुपये और 319 रुपये के प्लान पेश किए थे। इन दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, हालांकि कंपनी के 99 रुपये वाले प्लान की वैधता 26 दिनों की है और 319 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इन दोनों प्लान्स में दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर सभी सर्किल में रोमिंग के दौरान कॉलिंग फ्री है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब ऐसे में सवाल यह है कि बीएसएनएल के इन प्लान्स को कोई क्यों लेगा जब इन प्लान्स में केवल कॉलिंग की सुविधा मिल रही है जबकि अन्य टेलीकॉम कंपनियां इसी कीमत में कॉलिंग के साथ डाटा भी दे रही हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें