ChatGPT: एंड्रॉयड फोन में डिफॉल्ट असिस्टेंट होगा ChatGPT, गूगल की होगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jan 2024 10:51 AM IST
सार

ChatGPT धीरे-धीरे गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी की जगह ले रहा है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सभी एंड्रॉयड फोन से गूगल असिस्टेंट की छुट्टी होने वाली है और उसकी जगह ChatGPT लेने वाला है।

विज्ञापन
ChatGPT App Could Soon Be Set as the Default Assistant on Android Phones
ChatGPT - फोटो : Social Media

    विस्तार

    ChatGPT का जलवा इस बार भी देखने को मिलने वाला है। वैसे तो मार्केट में कई सारे एआई टूल हैं लेकिन सबसे पोपुलर ChatGPT ही है। ChatGPT धीरे-धीरे गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी की जगह ले रहा है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सभी एंड्रॉयड फोन से गूगल असिस्टेंट की छुट्टी होने वाली है और उसकी जगह ChatGPT लेने वाला है।

    रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT version 1.2023.352 को पिछले महीने लॉन्च किया गया है जिसमें एक नई एक्टिविटी का भी कोड है जिसका नाम ‘com.openai.voice.assistant.AssistantActivity' बताया जा रहा है।

    विज्ञापन

    फिलहाल यह डिफॉल्ट रूप से डिसेबल है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद इसे मैनुअली इनेबल किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके आने के बाद सभी एंड्रॉयड फोन से डिफॉल्ट गूगल असिस्टेंट को हटाकर ChatGPT को लाया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि इसके लॉन्च होने के बाद चैटजीपीटी असिस्टेंट का इंटरफेस भी ChatGPT एप की तरह ही होगा। इसका अपडेट आने के बाद यूजर्स गूगल असिस्टेंट की जगह सीधे ChatGPT से बात कर सकेंगे और अपने सवाल पूछ सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें