सोशल मीडिया: टिकटॉक, मेटा और एक्स ने इस सरकार पर ठोका मुकदमा, एक कानून को लेकर हो रहा बवाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

टिकटॉक, स्नैपचैट, मेटा और अन्य प्रमुख टेक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक ट्रेड ग्रुप ने एक कानून को लेकर ओहियो पर मुकदमा दायर किया है। इस कानून के तहत बच्चों को सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की सहमति लेने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
A group representing TikTok Meta and X sues Ohio over new law limiting kids To use of social media
Facebook tiktok - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    टिकटॉक, स्नैपचैट, मेटा और अन्य प्रमुख टेक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक ट्रेड ग्रुप ने एक कानून को लेकर ओहियो पर मुकदमा दायर किया है। इस कानून के तहत बच्चों को सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल करने के लिए माता-पिता की सहमति लेने की आवश्यकता होती है।

    यह कानून 86.1 बिलियन डॉलर वाले राज्य के बजट बिल का हिस्सा था जिस पर रिपब्लिकन गवर्नर माइक डेविन ने जुलाई में हस्ताक्षर करके कानून बनाया था। यह 15 जनवरी 2024 से प्रभावी होने वाला है। प्रशासन ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस कानून को तैयार किया है।

    विज्ञापन

    रिपब्लिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर जॉन हस्टेड ने कानून पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया एक नशे की लत की तरह है और बच्चों के लिए हानिकारक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कानून में सोशल मीडिया कंपनियों को माता-पिता को अपने गोपनीयता दिशानिर्देश प्रदान करने की भी आवश्यकता है, ताकि परिवार जान सकें कि उनके बच्चे की प्रोफ़ाइल पर कौन सी सामग्री सेंसर या मॉडरेट की जाएगी।इस समूह ने कैलिफोर्निया और अर्कांसस में इसी तरह के प्रतिबंधों के खिलाफ मुकदमे जीते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें