BSNL ने इस धांसू प्लान को किया रिवाइज, रोज 2GB डाटा के साथ मुफ्त में मिलेगी यह खास सेवा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए 198 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है। अब बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस शानदार रिचार्ज प्लान में 2 जीबी डाटा के साथ मुफ्त में कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। आपको बता दें कि बीएसएनएल कॉलर ट्यून यानी पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) सेवा के लिए हर महीने 30 रुपये चार्ज करती है। साथ ही कॉलर ट्यून बदलने पर 12 रुपये चार्ज किए जाते हैं। हालांकि, अब 198 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मुफ्त में मिलेगी।

BSNL का 198 रुपये वाला प्री-पेड प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्री-पेड प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को मुफ्त में कॉलर ट्यून की सब्सक्रिप्शन देगी। हालांकि, यूजर्स को इस प्लान में कॉलिंग की सेवा नहीं दी जाएगी। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 54 दिन की है।

इन टेलीकॉम सर्किल में मिलेगी फ्री कॉलर ट्यून की सुविधा
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चेन्नई, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के सर्किल के यूजर्स को 198 रुपये वाले प्लान के साथ मुफ्त में कॉलर ट्यून की सुविधा मिलेगी।
नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी बीएसएनएल के अन्य प्री-पेड प्लान की जानकारी
- Apple ने जारी किया iOS 13.5 का अपडेट, मास्क के साथ भी तेजी से अनलॉक होगा फोन
- सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
- Amazon की फूड डिलीवरी सर्विस भारत में हुई लॉन्च, जोमैटो-स्विगी से होगा मुकाबला
- कम डाटा से काम नहीं हो रहा पूरा तो ये प्री-पेड प्लांस हैं आपके लिए, रोज मिलेगा 2GB से लेकर 4GB तक डाटा