Google ने बनाया स्पेशल डूडल, घर बैठे लें सकेंगे Hip Hop म्यूजिक का मजा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 07 May 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Google Make Special Doodle Now Users Stay and Play at Home Hip Hop Game Know About It
google doodle - फोटो : amar ujala

    गूगल का आज का डूडल बेहद ही खास है। क्योंकि यूजर्स इस डूडल के जरिए हिप-हॉप म्यूजिक को अपने हिसाब से क्रिएट कर सकते हैं। दरअसल, गूगल ने लॉकडाउन के चलते लोगों की बोरियत को दूर करने के लिए आज के डूडल में Hip Hop म्यूजिक गेम को दर्शाया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस गेम को साल 2017 में हिप-हॉप की 44वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर लॉन्च किया था।

    साल 2017 में गूगल ने पहली बार हिप-हॉप की 44वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर इस गेम को लॉन्च किया था। हिप-हॉप की शुरुआत सन 1973 में हुई थी। न्यूयोर्क में रहने वाले Kool Herc नाम के DJ ने अपने स्कूल की बैक साइड में कुछ इंस्ट्रूमेंट्स के साथ की हिप-हॉप म्यूजिक की शुरुआत की थी। साथ ही उनके दोस्त Coke La Rock ने भीड़ को देखकर माइक्रोफोन के जरिए हाइपिंग की साउंड निकाली थी, जिसको उस दौरान लोगों ने बहुत पसंद किया था।

    विज्ञापन

    अगर आप भी हिप-हॉप गेम खेलना चाहते है, तो आपको सबसे पहले गूगल के डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको प्ले बटन मिलेगा। जैसे ही आप प्ले बटन पर क्लिक करेंगे, तो यहां आपको गेम से जुड़ी जानकारी मिलेगी। यह जानकारी आपको गेम समझने में मदद करेगी। गेम में आपको दो डिस्क दिखाई देंगी। यहां आप अपनी पसंद के मुताबिक हिप-हॉप म्यूजिक बना सकते हैं। साथ ही इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने इससे पहले डूडल के जरिए लोकप्रिय Halloween गेम को लॉन्च किया था। इस गेम को साल 2016 में पहली बार पेश किया गया था। वहीं, आज भी बच्चों से लेकर बड़े तक इस गेम को बहुत पसंद करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें