Coronavirus: फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए Aarogya Setu IVRS सेवा हुई लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 06 May 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus aarogya setu ivrs service launched for feature phone and landline users
aarogya setu - फोटो : amar ujala

    कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च कर दिया है। अब फीचर फोन और लैंडलाइन के यूजर्स 1921 टॉल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर वायरस से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकेंगे। वहीं, मंत्रालय का कहना है कि इस सेवा से संक्रमितों को ट्रैक करने में आसानी होगी। साथ ही फीचर फोन यूजर्स को वायरस से जुड़ी जाुनकारी एक एसएमएस के जरिए मिलेगी।

    भारत सरकार के मुताबिक, आरोग्य सेतु मोबाइल एप को अब तक 9 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इससे पहले इस मोबाइल एप को सिर्फ 17 दिन में 6 करोड़ बार डाउनलोड किया गया था। वहीं, अब यह भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल एप बन गया है।

    विज्ञापन

    आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आरोग्य सेतु एप को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस के रोकथाम के भी तरीके बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं। एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद भाषा का चुनाव करना होगा। एप को खोलते ही में एप बताएगा कि आपको कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें