गूगल ने किया 'कोरोना अवकाश' का एलान, 22 मई को छुट्टी पर रहेंगे सभी कर्मचारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Google Announces Corona Holiday to Stem Coronavirus Burnout on 22 May 2020
sundar pichai - फोटो : PTI

    कोरोना वायरस फैलने के बाद पूरी दुनिया परेशान है। कई जगहों पर कामकाज ठप पड़ा है तो कई कंपनियों के कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। कोरोना को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में गूगल का नाम सबसे ऊपर है।

    हाल ही में गूगल ने अपनी वर्क फ्रॉम पॉलिसी में बदलाव करते हुए कहा है कि उसके कर्मचारी दिसंबर 2020 तक घर से काम कर सकते हैं। किसी भी कर्मचारी को ऑफिस आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, हालांकि जरूरी काम होने पर ऑफिस आना होगा।

    विज्ञापन

    नई वर्क फ्रॉम पॉलिसी के बाद गूगल ने कोरोना अवकाश का एलान किया है जिसके तहत 22 मई को गूगल के सभी कर्मचारी 22 मई 2020 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि आगामी 22 मई को सभी कर्मचारियों को कोरोना अवकाश मिलेगा। गूगल ने यह छुट्टी लगातार काम कर रहे कर्मचारियों को आराम करने के लिए दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि गूगल ने गुरुवार को कहा है कि सुंदर पिचाई ने कहा है जिन कर्मचारियों का काम घर से हो सकता है, वे अपना काम साल के अंत तक घर से कर सकते हैं, लेकिन जिनका काम ऑफिस आए बिना नहीं हो सकता, वे जुलाई से ऑफिस आना शुरू कर सकते हैं।

    इससे पहले गूगल ने सभी कर्मचारियों को ई-मेल के जरिए बताया था कि जून से पहले दफ्तर आना संभव नहीं है लेकिन अब वर्क फ्रॉम होम की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है। गूगल के अलावा फेसबुक ने भी कहा है कि उसके कर्मचारी भी साल 2020 के अंत तक घर से काम कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें