BSNL ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, Free में मिलेगा 4G सिम कार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL 4G SIM Card Offer: Upgrade Your 2G/3G SIM Card to 4G for Free Now
BSNL 4G file - फोटो : amar ujala

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने कहा है कि उसके 2G/3G सब्सक्राइबर मुफ्त में 4जी में अपग्रेड कर सकेंगे, हालांकि बीएसएनएल का यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 90 दिनों के लिए है। आइए जानते हैं 4जी सिम के ऑफर के बारे में...

    सबसे पहले आपको बता दें कि BSNL का यह ऑफर सिर्फ 90 दिनों के लिए है और ऑफर की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। BSNL का यह ऑफर सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। आप किसी भी स्टोर पर जाकर अपना पुराना 2जी या 3जी सिम दे सकते हैं और नया 4जी सिम कार्ड ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    सिम के साथ एक शर्त है कि आपको पहली बार 100 से अधिक रुपये का रिचार्ज करना होगा, तभी 4जी सिम मिलेगा। बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के विस्तार के लिएसैमसंग, जेडटीई, नोकिया और एरिक्सन जैसी कंपनियों की मदद ले रहा है। कंपनी की योजना जल्द ही 50,000 टावरों को 4जी में अपग्रेड करने की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल को डीपीआईआईटी ने बड़ा झटका दिया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले इस विभाग ने दूरसंचार विभाग (डॉट) और बीएसएनएल को 4जी नेटवर्क के लिए जारी किए जाने वाले 9,000 करोड़ रुपये के टेंडर पर रोक लगाने को कहा है।

    उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अनुसार, बीएसएनएल के टेंडर पर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (टीईपीसी) ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीएसएनएल की ओर से मार्च में जारी किए गए टेंडर में नियमों का उल्लंघन कर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें