इस तरह बनाएं मजबूत पासवर्ड, नहीं पकड़ पाएंगे हैकर्स
अमर उजाला
Tue, 6 August 2024
Image Credit : FREEPIK
सोशल मीडिया और एडवांस तकनीक के दौर में एक मजबूत पासवर्ड बनाना काफी कठिन हो गया है। मगर जरा सी गलती से हैकिंग का शिकार हो सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे में आगे जानिए हैकर्स से बचने के लिए किस तरह से मजबूत पासवर्ड बनाएं।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, अगर आपके डिवाइस का पासवर्ड कमजोर है या फिर किसी जगह पर लीक हो गया है तो डेटा लीक होने की संभावना है।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच एक गलती की वजह से डिवाइस हैक हो सकता है और कई अहम जानकारी चोरी हो सकती है।
Image Credit : FREEPIK
कई साइबर अपराधी सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम और जीमेल को हैक करके लोगों के बैंक खातों को खाली कर रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
किसी भी तरह के फ्रॉड से बचने के लिए जब भी पासवर्ड बनाएं तो पासवर्ड में बड़े और छोटे दोनों अक्षरों का इस्तेमाल करें।
Image Credit : FREEPIK
साइबर अपराध से बचने के लिए अलग-अलग सभी सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड अलग-अलग रखें। साथ ही पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर और नंबर्स का इस्तेमाल करें।
Image Credit : FREEPIK
पासवर्ड में कभी भी अपने जन्मदिन की तारीख, मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर आदि डालने से बचें। इस तरह के पासवर्ड सबसे कमजोर माने जाते हैं।
Image Credit : FREEPIK
इसके अलावा पासवर्ड बनाने के बाद उसे अपने डिवाइस या पर्स में अपने साथ न रखें। वरना पासवर्ड का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
Image Credit : Pexels.com
Read More