Smartphone Tips: खुद को समझते हैं स्मार्टफोन का एक्सपर्ट? इन गलतियों से उठाना पड़ सकता है नुकसान

सोशल मीडिया की तेजी और इंटरनेट की अच्छी पहुंच की वजह से आजकल हर कोई स्मार्टफोन के जरिए कई सारे कामों को खुद ही कर लेते हैं। ऐसे में कई लोग खुद को स्मार्टफोन का एक्सपर्ट मान लेते हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं कि आपको फोन के बारे में सबकुछ पता है और मोबाइल फोन को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी तो गलत हैं। खुद को स्मार्टफोन का एक्सपर्ट समझने से आपको वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। चलिए आगे जानते हैं कि आपको किन मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर फोन की बैटरी में किसी तरह की कोई दिक्कत आ गई है और आप खुद ही बैटरी को बदलने की कोशिश करते हैं तो इससे फोन के साथ आपको भी नुकसान हो सकता है। फोन में लिथियम बैटरी दी गई होती है, ऐसे में जरा सी लापरवाही से बैटरी में धमाका भी हो सकता है।

अगर आप खुद को फोन का एक्सपर्ट समझकर कोई अनुचित सॉफ्टवेयर डिवाइस में इंस्टाल कर लेते हैं तो इससे फोन की वारंटी खत्म हो जाती है। साथ ही डिवाइस को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में यह गलती कभी न करें।